बक्सर, अप्रैल 23 -- युवा के लिए ------ कमी दूर होगी 139 शिक्षकों ने विभिन्न विषय के लिए दिया आवेदन डीडीसी की अध्यक्षता में बनी है पांच सदस्यीय कमेटी बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में नए 11 मॉडल स्कूल इसी सत्र से शुरू हो रहे है। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का प्रयास जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। नए बन रहे इन मॉडल स्कूल में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए संबंधित प्रखंड के शिक्षक ई-शिक्षा कोष के माध्यम से आवेदन लिया गया है। अंतिम रूप से 139 शिक्षकों के आवेदन को सही पाते हुए साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूलों में 50 साल से अधिक उम्र वाले शिक्षकों की भर्ती नहीं साक्षात्कार डीडीसी निहारिका छवि की देखरेख में हो रहा है। इसमें पांच सदस्यीय टीम शामिल है। साक्षा...