उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक समस्याओं के समाधान में हो रही मनमानी पर आक्रोश जताया गया। बैठक में मानव सम्पदा पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के कारण की गई एकदिवसीय वेतन कटौतियों पर रोष जाहिर किया गया। जिन्हें निरस्त किए जाने की मांग की गई। साथ ही चयन वेतनमान निर्धारण में हो रहे विलंब को समाप्त कर प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे देशव्यापी शिक्षक आंदोलन पर भी चर्चा हुई। वहीं बैठक में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को जिला महामंत्री, वीरेंद्र कुमार को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान संजय कनौजिया, अक्षय कटियार, गजेंद्र सिंह सेंगर, कृष्ण शंकर मिश्र, दिलीप अवस्थी, वीरेंद्र सैनी, दीपक वर्मा आदि रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.