बलरामपुर, नवम्बर 22 -- ललिया संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चयन वेतनमान की लंबित प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाठक के नेतृत्व में खण्ड शिक्षाधिकारी सियाराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाठन ने बताया कि वर्षों पूर्व नियुक्त हुए अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं दस वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक उनके चयन वेतनमान की कार्यवाही पूरी नहीं हो पाई है। इस देरी से शिक्षकों को आर्थिक और पदोन्नति संबंधी दोनों प्रकार की क्षति उठानी पड़ रही है। ज्ञापन में कहा गया कि विभिन्न बैचों में नियुक्त शिक्षकों की फाइलें विभागीय स्तर पर अटकी हुई हैं। जिससे उनके वेतनमान संबंधी प्रगति बाधित है। संघ ने यह भी कहा कि पूर्व में छूटे हुए कई शिक्षको...