लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चयन वेतनमान प्रकरण में लापरवाह 188 बीईओ (खण्ड शिक्षा अधिकारी) एवं 39 बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) सरकार की रडार पर हैं। स्कूल शिक्षा महानिदेशक की स्पष्ट चेतावनी के बाद भी लापरवाही बरतने वाले इन बीईओ एवं बीएसए के खिलाफ अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। दरअसल प्रदेश के कुछ ही जिले मसलन हमीरपुर, कानपुर नगर, कौशांबी, मिर्जापुर, शामली तथा सुल्तानपुर में ही सहायक अध्यापकों के चयन वेतनमान के स्वीकृत आदेश जारी किए जा सके हैं। अर्थात उपयुक्त जिलों के मात्र 601 विकास खण्डों द्वारा ही कार्य आरम्भ किया गया है। शेष में या तो शुरू ही नहीं किया गया है या शुरू भी किया गया है तो उसे शुरू नहीं होने के बराबर ही माना जा रहा है। स्कूल शिक्षा महानिदेशालय ने समस्त जिलों को प्राथमिकता के आधार पर 19 दिसम्बर तक चयन वेतनमान ...