चयन मैच में महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बोर्ड ट्रॉफी के लिए प्रदेश की टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज शुरू कर दी है। दो से चार अगस्त के बीच कमला क्लब में खेले जा रहे चयन मैच से अंडर-19 महिला टी-20 प्रारूप के लिए टीम का चयन किया जाएगा। चयन मैच में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 105 खिलाड़ियों के बीच छह टीम बनाकर मुकाबले कराए जा रहे हैं। चयन मैच में प्रदर्शन ही खिलाड़ियों के लिए उप्र की अंडर-19 महिला टीम में चयन का आधार बनेगा। शहर की 17 महिला क्रिकेटर भी इस चयन मैच का हिस्सा बनी हैं।रविवार यह भी पढ़ें- अंडर-19 महिला चयन ट्रायल के लिए मेरठ की पांच क्रिकेटरों का चयन को कमला क्लब में टी-20 प्रारूप में खेले गए चयन मैच में खिलाड़ियों ने रनों की बारिश की। पहले मुकाबले में बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.