पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु वॉलीबाल बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्कूल परिसर में आयोजित किया। इसी कड़ी में 8 अप्रैल को तीरंदाजी एवं 9 अप्रैल को हॉकी के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए अवसर का द्वार खोलेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी नई दिशा देगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.