बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया, संवाददाता। आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में विशेष बैठक हुई। इसमें अधिकारियों द्वारा बांसडीह, बेरूआरबारी एवं बैरिया की आंगनबाड़ी सहायिका पद के सभी आवेदिकाओं को आमंत्रित किया गया था। बैठक में अधिकारियों ने आवेदिकाओं को शासनादेश के तहत निर्धारित चयन मानदंडों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए प्राप्त आवेदनों को लाइव दिखा गया। साथ ही केंद्रवार चयनित अभ्यर्थिनियों की सूची भी आवेदिकाओं के सामने साझा की गई ताकि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा सके।इस दौरान आवेदिकाओं द्वारा उठाई गई आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जांच के दौरान कुछ अनियमितताओं की आशंका के चलते बांसडीह ब्लॉक के...