चयन ट्रायल में शिवम व सत्यम ने जड़े अर्द्धशतक
बहराइच, जून 5 -- बहराइच,संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पुरुष वर्ग के अंडर 23 का ट्रायल मैच इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन का मैच बहराइच के टीम ए और टीम बी के बीच खेला गया। यह मुकाबला खिलाड़ियों की गुणवत्ता को परखने तथा उनकी प्रतिभा को देखने के कराया गया। मैच में टीम बी की तरफ से वैभव सिंह ने 42 रन तथा शिवम शुक्ला ने 50 रन बनाए। टीम ए के गेंदबाज दीपक को 2 विकेट मिले। जवाब में उतरी टीम ए की ओर से सत्यम साहू ने 50 तथा सारांश ने 19 रन बनाए। टीम बी के गेंदबाज आदित्य और सरवन ने 2-2 विकेट लिए। खिलाड़ियों की बारीकी को परखने के लिए नवागंतुक उप क्रीड़ाधिकारी तथा क्रिकेट कोच अब्दुल अहद ने बारीकी से खिलाड़ियों को देखा। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान वरिष्ठ खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.