चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूपीसीए अंडर-19 चयन ट्रायल का द्वितीय चरण शनिवार को किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुआ। प्रारंभिक चरण में चयनित 180 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने इस दौर में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान केसीए चयनकर्ता राकेश तिवारी व फैजान खान ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता और खेल की समझ का बारीकी से मूल्यांकन किया। खिलाड़ियों ने भी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब अगले सप्ताह से चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में विभाजित कर ट्रायल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर अंतर्जनपदीय प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर की अंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.