प्रयागराज, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) 2022 में चयनित अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन बुधवार को जारी कर दिया। साथ ही पैनल में रिक्तियों की संख्या से अधिक अभ्यर्थियों (प्रतीक्षा सूची) भी जारी की गई है। इसकी लिखित परीक्षा नौ एवं दस मई को आयोजित की गयी थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 से 27 जून तक कराया गया। प्रवक्ता के 18 विषयों के विज्ञापित 624 पदों का अंतिम परिणाम सात जुलाई को घोषित किया गया था। अब चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर विषयवार पैनल जारी किया गया है। विषयवार रिक्त पदों के सापेक्ष 25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...