चयन आयोग को भेजी 23213 रिक्त पदों की सूचना
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के 23213 रिक्त पदों की सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी है। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से गुरुवार को चयन आयोग के सचिव मनोज कुमार को भेजे पत्र में प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, प्रवक्ता के 2705 और सहायक अध्यापक के 16114 और सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी) के 1889 कुल 23213 रिक्त पदों की जानकारी दी गई है। अपर निदेशक ने लिखा है कि एनआईसी लखनऊ की ओर से विकसित ई-अधियाचन पोर्टल पर इन रिक्त पदों को ऑनलाइन माध्यम से भी अपलोड किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- चयन आयोग को भेजी 23,213 रिक्त पदों की सूचना
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.