हाजीपुर, जुलाई 8 -- प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत वैशाली जिले के चयनित 133 गांवों के समग्र एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करणी सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने की। कार्यशाला में चयनित गांवों के सर्वेक्षण, विभागीय समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Buxar News: पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में 46 गांवों का हुआ चयनकार्यशाला का उद्देश्य बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल गांवों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करते हुए प्रत्येक पात्र परिवारों तक सरकार की कल्या...