हमीरपुर, जुलाई 28 -- हमीरपुर। हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई समाप्त हो चुकी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा बांदा चित्रकूट एवं हमीरपुर के लिए नियुक्त मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खान ने बताया कि हज यात्रियों के चयन के लिए डिजिटल रैंडम सिलेक्शन (कुर्रा) 31 जुलाई को सुबह 11 बजे मुंबई स्थित हज हाउस में आयोजित किया जाएगा। चयनित हज यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी की जाएगी तथा उन्हें एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त तक 1,52,300 रुपये की प्रथम किस्त ऑनलाइन अथवा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं के माध्यम से जमा करनी होगी। निर्धारित समय के भीतर राशि जमा न करने पर प्रोविजनल चयन निरस्त किया जा सकता है। हाजी आरिफ खान ने बताया कि इ...