बांदा, मार्च 19 -- बांदा संवाददाता। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में हस्तशिल्य के संवर्धन एवं विकास के लिए एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं चयनित हस्तशिल्पियों को टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वितरण कार्यक्रम में अधिष्ठाता वानिकी प्रो. डा. संजीव कुमार ने सभी का स्वागत किया। बताया कि छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपना योगदान के साथ ही हस्तशिल्प में स्वरोजगार के अवसर भी देख रहे है।प्रोत्साहन अधिकारी विशाल वर्मा हस्तशिल्प मंत्रालय प्रयागराज केंद्र ने विभाग एवं मंत्रालय से दी जा रही है सुविधाओं, वित्तीय समर्थन, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, सत्त विकास की जानकारी दी। हस्तशिल्प टूल किट वितरण कार्यक्रम में हस्तशिल्प मंत्रालय प्रयागराज केंद्र के अधिकारी व महाविद्यालय के प्रोफेसर व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...