चयनित स्र्टाटअप को दिया जाएगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान
काशीपुर, अगस्त 19 -- काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआईईडी) ने आईटी मंत्रालय के जेनेसिस ईआईआर सपोर्ट कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित स्टार्टअप को 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। आईआईएम की ओर से युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग, डीपटेक सॉफ्टवेयर एवं प्रोडक्ट और आईसीटी क्षेत्र से जुड़े नवाचारों पर विशेष फोकस किया गया है। आईआईएम निदेशक नीरज द्विवेदी ने बताया कि यह योजना उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है, जो आर्थिक संसाधनों या उचित मार्गदर्शन के अभाव में अपने बिजनेस आइडिया को धरातल पर नहीं उतार पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी तीन सित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.