चयनित स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट क्लास और आरसीटी लैब
भभुआ, अप्रैल 1 -- राज्य स्तर से निर्देश के बाद कैमूर में स्थापना की प्रक्रिया तेज, विभाग ने भेजी रिपोर्ट तकनीक आधारित पढ़ाई से बच्चों के लिए नया सीखने का तैयार होगा वातावरण (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के चयनित विद्यालयों में अब पढ़ाई का तरीका बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम और आरसीटी लैब स्थापित किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को प्रतिवेदन भेजा गया है। जारी पत्र के अनुसार, चयनित विद्यालयों में यह कार्य रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से कराया जाना है। विभागीय निर्देश के आलोक में संबंधित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत कुल 106 विद्यालयों की अद्यतन स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.