चयनित समितियों में कम्प्यूटरीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश
सोनभद्र, जुलाई 31 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार की तरफ से प्रायोजित पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति (डीएलआईएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित 22 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में कम्प्यूटरीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही द्वितीय चरण में चयनित 23 पैक्स समितियों में कम्प्यूटरीकरण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने प्रथम एवं द्वितीय चरण की समितियों को ई-पैक्स स्तर पर लाने, हस्तांतरण प्रमाण-पत्र जारी करने, हैंड होल्डिंग एवं सपोर्ट की प्रगति तथा आवश्यक उपकरणों एवं अवसंरचना की उपलब्धता की समीक्षा करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.