सराईकेला, मई 5 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड में ग्रामीण किसानों की आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए चयनित लाभुक किसानों के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम और प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत लाभुक किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- दव्यिांगजनों के बीच बैट्री चालित साइकिल का हुआ वितरण उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इन योजनाओं की ज...