चित्रकूट, अगस्त 23 -- चित्रकूट। उद्यमी लॉन्च पैड के तहत एमएसएमई योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार तथा उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से 10 लाभार्थियों को हलवाई एवं सिलाई ट्रेड के टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से 10 लाभार्थियों को चेक डीएम पुलकित गर्ग ने प्रदान किए। युवाओं को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए जरुरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, कोटेशन व अन्य दस्तावेजों की जानकारी दी। इसी दौरान सीडीओ डीपी पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि मौजू...