मुजफ्फरपुर, जून 12 -- कांटी। बिहार पुलिस व अग्निवीर में चयनित युवक व युवतियों को विधायक ई. अजीत कुमार, सभापति दिलीप कुमार, उप सभापति अजय गुप्ता व एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने सम्मानित किया। विधायक ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है। इस मौके पर पार्षद संतोष पासवान, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...