सीवान, अप्रैल 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सीवान सदर समेत सभी प्रखंडों में चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन नौवीं कक्षा में छात्र-छात्राओं का लिया जायेगा। नामांकन के लिए एफएक्यूएस तैयार किया गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, उसी के अनुरुप नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। नामांकन के दौरान अन्य सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के समान ही निर्धारित शुल्क लिए जायेंगे, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा। नामांकन में एचएम की भूमिका मुख्य होगी। नामांकन से जुड़ी सभी प्रमुख सूचनाएं संबंधित मॉडल विद्यालयों के सूचना पट्ट , जिला शिक्षा विभाग के एनआईसी के वेबसाईट से मिलेंगी। यह भी पढ़ें- चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल अंतिम तिथि सात न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.