बलिया, अप्रैल 11 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयनित बच्चों के नामांकन में आनाकानी करने की शिकायत को बीएसए मनीष कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। स्पष्ट कहा है कि चयनित बच्चों का प्रवेश नहीं लेने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई होगी।शिक्षण सत्र 2026-27 में नर्सरी अथवा कक्षा एक में प्रवेश के लिए जिले भर में करीब 2249 बच्चों का चयन लाटरी माध्यम से किया गया है, जिनका प्रवेश निजी विद्यालयों में होना है। शिकायत मिल रही है कि अधिकांश निजी विद्यालय इन बच्चों का प्रवेश लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इन बच्चों का चयन आनलाइन आवेदन के आधार पर किया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने आरटीई के तहत लाटरी में आए बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.