बिहारशरीफ, मार्च 12 -- चयनित बच्चे आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 20 तक कराएं नामांकन ज्ञानदीप पोर्टल पर नामांकन के लिए 2218 बच्चे चिह्नित, नामांकन मात्र 1152 की सूचीबद्ध स्कूलों को दी गयी नोटिस, हर हाल में बच्चों का लें नामांकन फोटो : डीईओ : जिला शिक्षा विभाग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आरटीई यानि शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए 25 फीसदी सीट आरक्षित है। इसके तहत सत्र 2026-27 में जिला के निजी स्कूलों में नामांकन के लिए ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से दो हजार 218 बच्चों को चयनित किया गया है। 10 मार्च तक नामांकन लेने की अंतिम तिथि थी। लेकिन, अब तक मात्र एक हजार 152 बच्चों ने ही नामांकन कराए हैं। ऐसे में 966 बच्चों ने अब भी उन स्कूलों में नामांकन नहीं लिया है। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. शहनवाज ने बता...