गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डे बोर्डिंग कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम रामा शाहू के कुश्ती प्रशिक्षण हॉल मे गढ़वा के तीन पहलवानों का जेएसएसपीएस में चयनित होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वा ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष डॉ उमेश सहाय, अंतरराष्ट्रीय रेफरी सह कुश्ती कोच शैलेंद्र पाठक, बॉलीबाल कोच प्रभात तिवारी ने चयनित खिलाड़ी पहलवान आदित्य कुमार सिन्हा, शिवानी कुमारी और परी कुमारी को सामूहिक रूप से कीट बैग / टी शर्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही चयनित पहलवानों के परिजनों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पहलवानों को संबोधित करते हुए डॉक्टर उमेश ने कहा कि कुश्ती में निरंतर आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करें। उक्त अवसर पर खिलाड़ियों को राकेश पाल, कमलेश गुप्ता और रविंद्र केसरी ने भी शुभकामना...