रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड राज्य संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से चयनित पदाधिकारियों का खूंटी जिले में क्षेत्र भ्रमण एवं अध्ययन कार्यक्रम जारी है। उपायुक्त आर. रॉनिटा के निर्देशानुसार जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने मुरहू प्रखंड के परका गांव स्थित एलईएडीएस रिसोर्स सेंटर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और इंटरेक्शन सत्र आयोजित किया। एसकेआईपीए, रांची में प्रशिक्षणरत 88 पदाधिकारी छह समूहों में खूंटी, मुरहू, कर्रा व तोरपा प्रखंडों का भ्रमण कर रहे हैं। कार्यक्रम 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें एनआरएलएम, मनरेगा, आवास योजना और पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.