प्रयागराज, मई 18 -- जिले के ऐसे श्रवण बाधित बच्चे जिनका कॉक्लियर इम्प्लांट योजना से उपचार हो सकता है, उन्हें चयनित किया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को बैठक कर कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के तहत लाभार्थी बच्चों के चिह्नाकंन व योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में निर्देश दिए। मंडल के सभी सीडीओ और सीएमओ के साथ हुई ऑनलाइन बैठक में उन्होंने कहा कि योजना का अधिक से अधिक बच्चों को लाभ दिलाया जाए। मंडलायुक्त ने कॉक्लियर इम्प्लांट को आधुनिक चिकित्सा तकनीक के रूप में श्रवण बाधित बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावी व उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से बच्चों में सुनने व बोलने की क्षमता का विकास संभव हो रहा है, जिससे उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं मानसिक विकास को नई दिशा मिल रही है। छह वर्ष तक आयु वर्ग के ऐसे बच्चों की प्राथमिक...