मऊ, सितम्बर 7 -- मऊ। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मऊ ने बताया कि एक जनपद एक व्यंजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मऊ के लिए लिट्टी चोखा एवं गोठा की भेली को व्यंजन के रूप में चयनित किया गया है। इसी क्रम में भारतीय पैकेजिंग संस्थान के माध्यम से द्वितीय चरण में जनपद मऊ में 08 सितम्बर को कलक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में जनपद मऊ के एक जनपद एक व्यंजन कार्यक्रम के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे उद्यमी, जो लिट्टी चोखा एवं गोठा की भेली का निर्माण कर रहे हैं, के साथ-साथ पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमी भी भाग ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...