चयनित अभ्यर्थियों में डीएम बांटे नियुक्ति पत्र
भदोही, मई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रधानाचार्या एवं पीजीटी विभिन्न विषयों के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को डीएम शैलेश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। डीएम के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा और गंभीरता से कार्य करने का भरोसा दिया। इस दौरान डीएम ने बताया कि कुल चयनित 21 अभ्यर्थियों में से उपस्थित 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। डीएम ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ होते हैं। यह भी पढ़ें- बीएड के विद्यार्थियों का शिक्षक पद पर चयन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.