रांची, मार्च 13 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिन्हा की अगुवाई में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजना से जुड़े लंबित मामलों का जल्द-से-जल्द निष्पादन करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभुक को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी कर्मियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.