गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 (संशोधित परिणाम छह सितंबर 2022) के तहत चयनित अभ्यर्थियों की अनंतिम सत्यापित चयन सूची बीएसए कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है। सूची के अनुसार, जनपद में कुल 24 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसमें प्रधानाध्यापक के एक पद तथा सहायक अध्यापक के 23 पद शामिल हैं। सहायक अध्यापक पदों में सामाजिक विज्ञान के छह, हिंदी के चार, संस्कृत का एक, अंग्रेजी के चार तथा विज्ञान/गणित के आठ पद निर्धारित किए गए हैं। बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित नियमावली-2019 के प्रविधानों के तहत चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेखों का सत्यापन सात मई को सुबह 11 बजे बीएसए कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.