कुशीनगर, मई 5 -- कुशीनगर। जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर बेसिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के संबंध में बीएसए की तरफ से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने बताया है कि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (अध्यापक भर्ती एवं सेवा की शर्तें) सातवां संशोधन नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की विद्यालय आवंटन सूची प्राप्त हो चुकी है। सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों का विवरण ई-मेल से प्राप्त हुआ है। इसमें निर्देशित किया गया है कि नियमावली-2019 के प्रावधानों के अनुसार अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराते हुए नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर बेसिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक...