चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 18 मई को
सीतापुर, मई 16 -- सीतापुर। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन 18 मई को होना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा निदेशालय लखनऊ से चयनित अभ्यर्थियों की सत्यापित सूची प्राप्त हो चुकी है। चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी चयनित अभ्यर्थी 18 मई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, में उपस्थित हो। यह भी पढ़ें- काउंसलिंग 19 व 20 मई को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.