रामपुर, मार्च 30 -- जिला खेल कार्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया खेल निदेशालय,उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के तहत आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और जूडो सहित कुल 15 खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय के रूप में प्रति माह 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह व्यवस्था खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। इच्छुक अंतरराष्ट्रीय ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.