हमीरपुर, अगस्त 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अध्यापकों की समस्याओं का दो सूत्री ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है। प्रमुख मांगों चयनवेतन मान की स्वीकृति प्रदान करने व प्रोन्नत वेतनमान लागू करना है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल ने पदाधिकारियो के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचकर बीएसए मुकेश खरवार को ज्ञापन देकर बताया कि जिन अध्यापकों का प्रोन्नति वेतनमान देय होने की अवधि पूरी हो चुकी है। उनका प्रोन्नति वेतनमान तत्काल स्वीकृत कराया जाए। इसके साथ ही चयन वेतनमान संबंधी पत्रावलियां ब्लाक स्तर से कार्यालय प्रेषित की जा चुकी है। उनका चयन वेतनमान स्वीकृत किया जाए। ज्ञापन देते समय राकेश त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, रघुराज कुटार, कालका शुक्ला, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, जीत...