विकासनगर, फरवरी 20 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई। बैठक के बाद शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी को अपनी कई समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल ने कहा कि चयन, प्रोन्नत वेतनमान के लंबित एरियर के भुगतान में लगातार विलंब हो रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित पटल प्रभारी अवकाश पर हैं। अन्य कर्मचारी के माध्यम से जल्द एरियर भुगतान की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके साथ ही साल 2014 बैच के शिक्षकों के एरियर भुगतान के लिए सेवा पुस्तिका को जल्द अपडेट कर जिला मुख्यालय भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षकों के फिक्शेसन में हो रही विसंगतियों का जल्द दूर किया जाना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.