लातेहार, जनवरी 4 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। चम्पा घाटी क्षेत्र में रविवार की सुबह टाइल्स से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस घटना में टाइल्स पूरी सड़क पर बिखर गईं। जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक को इस दुर्घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तीखे मोड़ या तेज रफ्तार के कारण ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ मौक पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.