हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पशुपालकों को दूध का सम्मानजनक मूल्य दो सप्ताह के भीतर नहीं बढ़ाए जाने पर किसान मंच ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को प्रेस वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत विधानसभा चम्पावत से की जाएगी। नैनीताल रोड के निजी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल सरकार ने गाय के दूध का दाम 51 से बढ़ाकर 61 और भैंस का 61 से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर किया है। इसके साथ ही प्रोत्साहन राशि 3 से 6 रुपये दी जा रही है। वहीं उत्तराखंड में पशुपालकों की लागत तक निकलना मुश्किल हो गया है। बताया कि डेयरी विकास विभाग से कई बार मांग किए जाने के बाद भी पशुपालकों की सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के ल...