चम्पावत, मार्च 7 -- चम्पावत से किसानों का दल कीवी प्रशिक्षण लेने के लिए रवाना हुआ। डीएम मनीष कुमार ने दल को हरी झंडी दिखाई। किसानों को बागेश्वर के शामा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चम्पावत कलक्ट्रेट में शनिवार को डीएम मनीष कुमार ने किसानों के दल को रवाना किया। डीएचओ मोहित मल्ली ने बताया कि किसानों को नौ मार्च तक कीवी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को खेतों में ले जाकर पौधरोपण, वैज्ञानिक विधि से कांट-छांट, पोषण प्रबंधन और बीमारियों से बचाव की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा किसानों को फसल कटाई, प्रबंधन और बाजार के बारे में बताया जाएगा। इससे जिले में कीवी उत्पादन का नया क्लस्टर विकसित हो सकेगा। उद्यान विभाग के सहायक विकास अधिकारी आशीष रंजन खर्कवाल के नेतृत्व में दल में 20 किसान शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.