चम्पावत में 62.33 करोड़ से बनेगा सिटी सेंटर
चम्पावत, अप्रैल 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। रोडवेज स्टेशन चम्पावत में 62.33 करोड़ रुपये से सिटी सेंटर बनेगा। इसके तहत मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। पहली किस्त में 6.23 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर बनाने की घोषणा की है। जिसके लिए 62.33 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसी क्रम में चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम किस्त के रूप में 6.23 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सिटी सेंटर जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इसमें शहर में पार्किंग की समस्या का स्थाई समाधान होगा। यह भी पढ़ें- विकास कार्यो का निरीक्षण किया साथ ही एक ही छत के नीचे आधुनिक बाजार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.