चम्पावत, फरवरी 12 -- चम्पावत जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक हुई। जिले में 44 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने परीक्षा को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बताया कि 21 फरवरी से जिले के 44 केंद्रों में परीक्षा होगी। एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने परीक्षा को लेकर सजगता बरतने को कहा। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि इस जिले में कुल 5356 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 2879 और इंटर में 2477 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बताया कि जिले में 43 मिश्रित और एक एकल केंद्र है। डांडा ककनई और खटोली को नया केंद्र बनाया गया है। एडीएम ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में बीईओ भरत जोशी, कमल भट्ट, सं...