चम्पावत, सितम्बर 9 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में सेब के उत्पादन में 41 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों के खाते में 41 रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। जिले में 79 किसानों ने आधुनिक तकनीक से सेब बागवानी की है। चम्पावत में एप्पल मिशन के तहत सेब का उत्पादन बढ़ा है। जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि जिले में 16.84 हेक्टेयर में अल्ट्रा हाई-डेंसिटी बागान विकसित किए हैं। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत अब तक 79 किसानों को लाभांवित किया है। बताया कि पूर्व में जिले से 190 हेक्टेयर क्षेत्र में पारंपरिक सेब बागान हैं। जिनसे प्रतिवर्ष करीब 360 मीट्रिक टन सेब उत्पादन प्राप्त होता रहा है। बताया कि बीते पांच साल में एप्पल मिशन के तहत विकसित आधुनिक सघन बागानों में उत्पादकता बढ़कर लगभग 2.67 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर हो गई है। नए बागानों...