चम्पावत, फरवरी 26 -- चम्पावत में उत्तराखंड बोर्ड की इंटर में अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। जिले भर में 1568 ने अर्थशास्त्र की परीक्षा दी। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी रमेश जुकरिया ने बताया कि गुरुवार को इंटर की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। बताया कि जिले भर में कुल 1581 छात्र और छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से 1568 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बताया कि परीक्षा में 13 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि परीक्षा जिले के 44 केंद्रों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...