चम्पावत में 14 नवंबर से होगी स्वगणना
चम्पावत, सितम्बर 29 -- चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत जिले में 14 नवंबर से स्वगणना होगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई हैं। कर्मचारी चार दिसंबर से डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। सूचीकरण करने के प्रशिक्षण का समापन हुआ। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के बाद जनगणना की कवायाद तेज कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर चार दिसंबर से पांच जनवरी तक डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पहले चरण का प्रशिक्षण दे दिया गया है। घर-घर जाकर सूचीकरण का कार्य करने वाले प्रगणकों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जनगणना प्रक्रिया के लिए रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। डीएम ने जिले के नागरिकों से इस अभियान का सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.