चम्पावत में सक्रिय हैं 312 वीएलसीपीसी समितियां
चम्पावत, जून 26 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में सभी 312 पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (वीएलसीपीसी) सक्रिय हैं जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि सभी समितियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन समितियों की नियमित बैठकें हो रही है। साथ ही बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बताया कि समितियों के माध्यम से बाल संरक्षण, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम उन्मूलन, बाल तस्करी की रोकथाम और पुनर्वास के कार्य किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.