चम्पावत, सितम्बर 11 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में राष्ट्रीय पोषण माह शुरू हुआ। इस दौरान महिलाओं की गोद भराई के साथ ही पोषण किट भी बांटे। डीएम मनीष कुमार ने अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाने के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। डीएम ने बताया कि पोषण अभियान मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी थीम पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा। सुपालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक एवं संतुलित खानपान बेहद जरूरी है। इस दौरान गर्भवती पुष्पा बिष्ट, रेनू पांडेय, रंजना जोशी एवं कविता बडोला की गोद भराई के साथ पोषण किट दिए। अनिता चौधरी और दीपा चौधरी को ...