चम्पावत, मार्च 2 -- चम्पावत। चम्पावत में खड़ी होली अब शबाब पर आने लगी है। होल्यार घर-घर जाकर खड़ी होली का गायन कर रहे हैं। महिला और पुरुष होली से समां बंध रहा है। चम्पावत में चतुर्दशी को खड़ी होली शबाब पर पहुंच गई। होल्यारों ने घर-घर जाकर खड़ी होली का गायन किया। श्रंगार, हंसी ठिठोली और देवर भामी संवाद से सजी होली का गायन किया गया। होल्यारों ने चल कहो तो यहीं रम जाएं, गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे.., तेरे नैन नशीले यार बालम, प्रीत लगा ले नैनन से..., अंचला मेरो छोड़ श्याम तेरी गऊ चली वृंदावन को...., ले चल ले चल रंगे महल, तेरी बंशी ने मेरो मन मोह लियो.... समेत तमाम होलियों का गायन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.