चम्पावत, जुलाई 16 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में हरेला पर्व पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले भर में 70 हजार पौधों का रोपण किया। डीएम मनीष कुमार समेत अन्य लोगों ने पुनेठी में हुए मुख्य कार्यक्रम में पौधरोपण किया। चम्पावत में गुरुवार को बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। पुनेठी में डीएम नवनीत पांडेय ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी लोगों से रोपित पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। बताया कि जिले में 70 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। दर्जाधारी श्याम पांडेय और पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि हरेला पर्व सिर्फ लोक पर्व ही नहीं है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने हरेला पर किया पौधरोपण बल्कि यह धरती मां की सेवा करने का पर्व भी है। ईको-टूरिज्...