चम्पावत, फरवरी 27 -- चम्पावत। चम्पावत जिले में राशन कार्ड संबंधी कार्य अस्थाई रूप से स्थगित कर दिए गए हैं। पोर्टल के डाटा को माइग्रेट करने के चलते अब राशन कार्ड संबंधी कार्य आठ मार्च से होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वर्तमान में राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। भारत सरकार ने स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत पूरे देश में सभी राज्यों के लिए एकीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आरसीएमएस पोर्टल के डाटा को यूआरसीएमएस पोर्टल में डाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.