चम्पावत, मार्च 5 -- चम्पावत में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव कलक्ट्रेट रोड स्थित पार्किंग के पास पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि गुरुवार सुबह कलक्ट्रेट रोड स्थित पार्किंग में रखी चारपाई में 35 वर्षीय उमेश जोशी पुत्र हेम चंद्र जोशी निवासी चनाई पड़ा मिला। उमेश बीते रात को घर नहीं पहुंचा था। परिजन उमेश को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.