चम्पावत, फरवरी 28 -- चम्पावत में हिमवत्स संस्था ने चौकी में महिला जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान मासिक धर्म, स्वच्छता और सेनेटरी पैड के उपयोग के बारे में बताया। मुख्य संदर्भदाता नर्सिंग कालेज की प्रवक्ता दिव्या चौहान और सविता पांडेय ने मासिक धर्म और स्वच्छता को लेकर फैली भ्रांति के बारे में बताया। इस दौरान सेनेटरी पैड बांटे। कार्यक्रम में भावना उपाध्याय, डॉ. बीसी जोशी, ममता महर, शिवि कौशिक,पार्वती शाह, जानकी, प्रकाश पुनेठा, पंकज बोहरा, प्रतिभा सामंत, नीमा देवी, उमा त्रिपाठी, नीरज जोशी, राजेंद्र सिंह सामंत, जीवन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...